खरसावां के लखनडीह, लोहाबेडा व नारायणडीह में
अफीम की खेती के खिलाफ चला जागरूकता अभियान, अफीम की
खेती समाज और परिवार दोनों के लिए घातक-गौरव कुमार
Police launched awareness campaign against opium cultivation सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निदेशानुसार नशीले पदार्थों की खेती को रोकने एवं ग्रामीणों को वैकल्पिक रोजगार के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। खरसावां क्षेत्र में अफीम की खेती पर लगाम लगाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी गौरव कुमार ने खरसावां के नक्सल सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र स्थित लखनडीह, लोहाबेडा व नारायणडीह सहित कई गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने को कहा। साथ ही इसकी खेती से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। मौके पर श्री कुमार ने कहा कि अफीम जैसी नशीली फसलें समाज और परिवार दोनों के लिए घातक हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की वे नशीले पदार्थों की खेती छोड़ कर वैकल्पिक रोजगार और खेती के तरीकों को अपनायें। उन्होंने ग्रामीणों को सब्जी उत्पादन, मधुमक्खी पालन और बागवानी की जानकारी दी। उन्होने कहा कि कोई व्यक्ति अफीम की खेती करते पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। अभियान का उद्देश्य न केवल अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है, बल्कि ग्रामीणों को स्वावलंबन की ओर प्रेरित भी करना है। इस अभियान में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के साथ-साथ पुलिस के जवान, एसएसबी के जवान एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
September 6, 2026 5: 09 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
