खरसावां डिग्री कॉलेज में लगा पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, विभिन्न नियोजकों द्वारा 18 अभ्यर्थियों को किया शॉर्टलिस्ट
PM National Apprenticeship Fair held in Kharsawanखरसावां डिग्री कॉलेज में मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय सरायकेला-खरसावां के प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया गया। इस मेला में विभिन्न नियोजकों द्वारा 18 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया की उक्त मेला में श्री झारखंड सीमेंट प्लांट, सूरज लोजिस्टिक्स, आरएसबी ट्रांसमिशन, एल्डिका टेक एवं युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा अप्रेंटिसशिप हेतु 18 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किया गया। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 8 हज़ार से 15 हज़ार रुपये तक का स्टाइपेंड भुगतान किया जाएगा। साथ ही उन्हें नियमानुसार बस एवं कैंटीन इत्यादि की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील किया कि जिला नियोजनालय द्वारा नियमित रूप से आयोजित किये जाने वाले रोजगार मेला, भर्ती कैम्प एवम अप्रेंटिसशिप मेला में भाग लें एवम स्थानीय संस्थानों में रोजगार के अवसर पाएं। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है। कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो, वाईपी रवि प्रकाश सिंह, डिग्री कॉलेज खरसावां के प्राचार्य मुस्ताक अहमद, आईटीआई खरसावां के मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी बीरेंद्र उरांव सहित विभिन्न संस्थानों के एचआर मैनेजर उपस्थित रहे।
July 23, 2026 5: 19 pm
Breaking
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
