गम्हारिया के कोलाबीरा में लगा 4 वां रक्तदान
शिविर, 25 लोगों ने किया रक्तदान, दी जीवनदान का संदेश
मानवीय संवेदनों का प्रगतिकरण है रक्तदान-एसडीओ
Blood donation camp organized in Kolabira गम्हारिया प्रखण्ड के अंतर्गत श्री गणेशाय सेवा सदन कोलाबीरा का चतुर्थ रक्तदान शिविर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मे आयोजन किया गया है। शिविर में 25 लोगो ने रक्तदान कर जीवनदान देने का संदेश दिया। रक्तदान शिविर का विधिवत उदघाटन सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने दीप प्रज्जलीत कर किया। मौके पर श्री महतो ने कहा कि मानवीय संवेदनों का एक प्रगतिकरण है रक्तदान, खून के कणों में जीवन है, जिसमे शरीर से रक्त लिया जाता है। रक्त किसी जाति, धर्म, मजहब को नही देखता, यह देखता है जीवन और जीवन के मुल्यों को। उन्होने कहा कि रक्तदान एक सहारनीय कार्य है। जिसके लिए श्री गणेशाय सेवा सदन कोलाबीरा बधाई के पात्र है। संस्था मानव हित में कार्य करते रहे। रचनात्मक एवं सकारात्मक सोच के साथ स्वस्थ एवं स्वच्छ रहने के लिए रक्तदान करे। वही समाजसेवी रविंदर मंडल ने कहा कि मनुष्य के लिए रक्त सुरक्षाकब्ज है। लोग खुन की कमी के कारण समय के पुर्व मृत्युलोक पहुच जाते है। इसकी कमी से मनुष्य की जान भी जा सकती है। इस दौरान रक्तदान करने वालों के बीच प्रमाण प्रत्रों का वितरण किया गया। रक्तदान शिविर में विभिन्न् गांव से पहुचे लोगों ने रक्तदान किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब के अध्यक्ष चंदन महतो, केसव महतो, दिलीप महतो, सदानंद लोहार छोटेलाल नायक, रामेश्वर नायक, राहुल केवट तथा समाजसेवी रविंदर मंडल का बहुमूल्य योगदान रहा।
July 23, 2026 5: 20 pm
Breaking
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
