खरसावां के ढिपासाई में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल
प्रतियोगिता-2024 संर्पन्न, हर हर शंभू को ट्राईब्रेकर के तहत टीम
को 2-0 से पराजित कर जीएस ब्रदर्स बनी चैम्पियन,
Football competition-2024 concluded in Kharsawan,खरसावां प्रखंड के ढिपासाई मैदान में युवक संघ ढिपासाई के द्वारा आयोजित खेरसे मुंडा दो फुटबॉल प्रतियोगिता-2024 संर्पन्न हो गई। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा आदि शामिल होकर खिलाडियों का हौसला बढ़ाया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता मे कोल्हान क्षेत्र से कुल 32 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में ट्राईब्रेकर के तहत हर हर शंभू के टीम को 2-0 से पराजित कर जीएस ब्रदर्स की टीम चैम्पियन बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम जीएस ब्रदर्स को 22 हजार व खस्सी, उपविजेता टीम को 16 हजार व खस्सी, तृतीय स्थान में रहे एस एस सनातन सपोर्टिंग बाबुडीह 6 हजार व खस्सी, चौथा स्थान में रहे टिंकू ब्रदर्स का 5 हजार व खस्सी, पाचवा स्थान पर रहे रौनक एफसी, छठा स्थान पर रहे किस्मत सपोर्टिंग, सातवा स्थान पर रहे परफेक्ट रोल एफसी, आठवा स्थान पर रहे तुपुडांग एफसी, नौवा स्थान पर रहे जय मां मनसा पटाहेसेल तथा दसवा स्थान पर रहे किंग डेविल एफसी को 6-6 हजार रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार, मेंन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार तथा बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार भी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर खिलाडियों का हौसला बढाते हुए श्री गागराई ने कहा कि खेल के विकास के लिए सरकार प्रयासरथ है। खेल महज मनोरंजन का साधन नही रहा है बल्कि बेहतरीन केरियर निर्माण का एक शानदार विकल्प भी साबित हुआ है। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, जिप कालीचरण बानरा, खरसावां प्रमुख मनिंदर जामुदा, मुखिया सुनीता तापे, मुखिया मंगल सिंह जामुदा, लक्ष्मी होनाहागा आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 2: 51 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
