खरसावां के बुरूडीह में भारत स्काउट और गाइड का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, शारीरिक, मानसिक, नैतिक गुणों से तैयार रहकर परिवार, समाज की सेवा हेतु किया प्रेरित, बच्चों के जीवन को मुख्यधारा से जोड़ने की प्रयास का सारानीय-कालीचरण
Four day training camp of Bharat Scouts and Guides concluded in Kharsawan, खरसावां प्रखण्ड अन्तर्गत बुरुडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सरायकेला खरसावां जिला संगठन के द्वारा कराया गया। उक्त चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हरेंद्र कुमार प्रजापति के द्वारा बच्चों को शारीरिक, मानसिक, नैतिक गुणों से तैयार रहकर अपना परिवार, समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही प्रार्थना, झंडा गीत, नियम प्रतिज्ञा, प्राथमिक उपचार, रस्सी की जानकारी, टेंट लगाना,भोजन बनाना, झंडे का उचित सम्मान एवं अनुशासन के बारे में बच्चों को बताया गया। मौके पर खरसावां जिला परिषद के सदस्य कलीचरण बानरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करना और उन्हें जीवन के मुख्यधारा से जोड़ने की प्रयास की सारानीय की । प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास के साथ-साथ देशभक्ति की भावना उनमें जागृत करना है। वही बुरुडीह के मुखिया रैवारी मांझी, पंचायत समिति सदस्य, युवा समाज सेवी हेमसागर प्रधान आदि ने भी समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर अतिथियों के हाथों से प्रतिभगी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शिविर के सफल आयोजन में प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो, शिक्षक प्रदीप कुमार महतो, मनोज पाण्डेय, तुषार कांति महतो, प्रशांत कुमार प्रधान, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, नील मोहन महतो,लक्ष्मण कुमार साहू, छंदारानी माजि,मौसमी दास, स्वागत सिंह,लवली कुमारी, अनिशा लकड़ा,संध्या प्रधान,सुमित्रा महतो आदि ने अहम योगदान दिया।
July 23, 2026 6: 56 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
