खरसावां-सरायकेला के संजय नदी में सात करोड़ से 8 साल
पहले बनी गोविन्दपुर पुल एप्रोच रोड के बिना बेकार, पुनः एप्रोच रोड हेतु
ई-निविदा प्रक्रिया शुरू, 6,42 करोड से बनेगा एप्रोच रोड,
Govindpur bridge useless without approach road, खरसावां-सरायकेला मुख्य सडक पर खापरसाई गांव के समीप संजय नदी पर लगभग सात करोड़ की लागत बना गोविन्दपुर पुल एप्रोच रोड के बिना बेकार पड़ा है। एप्रोच रोड के लिए ई-निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुका है। एप्रोच रोड का निर्माण पथ निमार्ण विभाग सरायकेला-खरसावां के द्वारा 6,42,91,617.25 (रुपये छह करोड़ बयालीस लाख इक्यावन हजार छह सौ सत्रह और पच्चीस पैसे) की लागत से होगा। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संजय नदी पर बने पुल में एप्रोच रोड कार्य निर्माण शुरू हो जायेगा। अगले छह माह में एप्रोच रोड निर्माण कार्य पूर्ण करने की योजना है। ज्ञात हो कि खरसावां-सरायकेला मुख्य सडक पर खापरसाई गांव के समीप संजय नदी पर लगभग सात करोड़ की लागत से गोविन्दपुर पुल का निर्माण किया गया था। यह पुलिया आठ साल पहले बना था। लेकिन एप्रोच रोड नही होने पुलिया बेकार पडा है। जिसका उपयोग नही हो रहा है। जिसके कारण लोगों को आज भी आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। साईकिल चालक, बाइक, छोटे-छोटे वाहन से लेकर बडे वाहनों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। विभाग के लापरवाही के कारण आठ वर्ष पहले बना नये पुलिया में आवागमन बंद है। फिलहाल वाहनों का आवागमन संजय नदी के पुराने पुल से ही हो रहा है। संजय नदी का जलस्तर बढ़नंे से प्रतिवर्ष पुराना पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाता है। बार-बार पुलिया का मरम्मत करवा कर काम चलाया जाता है। पिछले वर्ष पुराना पुल का गढ़वाल टूट चुका है। जिससे हमेशा खतरा बना रहता है। पुराना पुल जर्जर अवस्था में है। वर्षो पूर्व बनाए गए इस पुराने पुल की ऊंचाई काफी कम है। ऐसे में जब भी नदी का जलस्तर बढ़ता है तो यह पुल डूब जाता है और आवागमन प्रभावित होता है। जिससें खरसावां-कुचाई का सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय से संपर्क कट जाता है। नई पुल की ऊंचाई पुराने पुल के मुकाबले करीब 10 फिट अधिक है। पुल निर्माण के साथ एक साइड में एप्रोच रोड का कार्य पूर्ण हो चुका है दूसरे साइड एप्रोच रोड का कार्य भू अर्जुन कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण पूरा नहीं हो सका। अब शेष एप्रोच रोड की निविदा प्रक्रिया शुरू हो गया है। इससे लोगों की आवागमन शुलभ होगा।
March 7, 2026 6: 58 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
