खरसावां के नवनिर्वाचित विधायक ने शक्ति पीठ माता
आकर्षिणी की आशीर्वाद लेने पहुंचे, टेका मत्था
Kharsawan MLA took blessings of Shakti Peeth Mata Aakarshini खरसावां विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक दशरथ गागराई की हैट्रिक जीत दर्ज करने के बाद खरसावां के आस्था एवं िवश्वास के प्रतिक मां आकर्षिणी की शक्ति पीठ पर पहुंचे। जहां उन्होंने मां आकर्षिणी के दर मत्था टेका और क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि यह जीत खरसावां के मतदाताओं व इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की है। साथ ही कहा कि लोगों का आशीर्वाद मुझे मिला है। कभी भी शिकायत का मौका नहीं दूंगा। श्री उन्होने कहा कि जिस उम्मीद के साथ क्षेत्र की जनता ने तीसरी बार मुझे नेतृत्व करने का मौका दिया है। मैं उस विश्वास को टूटने नहीं दूंगा। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रानी हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान, सुधीर महतो, भावेश मिश्रा, राम महतो, नरेन्द्र महतो, लक्ष्मण महतो, भगत महतो, संजीव महतो, शैलेंद्र महतो, प्रकाश महतो सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
April 24, 2026 7: 56 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
