चक्रधरपुर के टोकलो के सानेकुट्टी से 6 दिनों
से गूँगा नाबालिक युवक लापता, अंतिम बार बंयाग व
जिलिंगदा देखा गया था युवक, परिजन परेशान,
A mute minor boy is missing since 6 days, चक्रधरपुर के टोकलो ओपी क्षेत्र अंतर्गत सानेकुट्टी गांव के नाबालिक युवक मांगता हासदा (14) जो गूंगा है। उसकी संतुलन टीक नही है। जो पिछले छह दिनों से लापता है। जिसके लापता हो जाने के कारण परिजन परेशान है। परिजनों द्वारा बताया गया कि गूंगा युवक चक्रधरपुर के टोकलो के गोपीनाथपुर पंचायत के सानेकुट्टी गांव से विगत 19 नवबंर 2024 को चार मोड के सानीगुटी गांव में मेला देखने गया था। लेकिन मेला से वापस नही लौटा। लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आया जिसको लेकर उनके परिवार वालों ने गांव में जगह-जगह काफी खोज बीन करने पर भी नहीं मिल सका। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कही पता नही चला। लापता युवक को अंतिम बार कुचाई के बंयाग और जिलिंगदा में देखा गया था। बताया जाता है कि कुचाई-खरसावां मुख्य मार्ग के ब्यांग गांव से विगत 20 नवबंर को गूँगा नाबालिक युवक ने एक बाइक सवार व्यक्ति से लिफ्ट लेकर जिलिंगदा गांव तक आया। उसके बाद से उसका कही अता-पता नही चल रहा है। जिस को लेकर परिजन काफी परेशान है। गूँगा बहरा नाबालिक युवक की पहचान रंग सवला है। वस्त्र लाल स्वेटर पहनावा और वह गूंगा है। जिन भाई को मिले वह मोबाइल नंबर 8809673726 व 8709074471 पर संपर्क करें। वहीं परिजनों के द्वारा अभी तक टोकलो ओपी लापता होने का आवेदन नही दिया है।
July 23, 2026 6: 56 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
