खरसावां के आदर्श मध्य विद्यालय ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर दिए नारे सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो‐‐‐,
Voter Awareness Rally खरसावां के आदर्श मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। झारखंड विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली में बच्चों ने नारे के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान प्रभात फेरी में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो शामिल होकर स्कूलों के बच्चों द्वारा शत-प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया गया। मौके पर श्री महतो ने कहा कि मतदान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। मतदान लोकतंत्र का महापर्व है और इस महापर्व को मनाने के लिए मतदाताओं को जागरूक जरूर करें। साथ ही दूसरे लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। मतदाता जागरूकता रैली स्कूल परिसर से निकली जो बेहरासाई, कदमडीहा, चांदनी चौक सहित अन्य मोहल्ले में निकाली गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने नारे के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया। वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, जो विकास करेंगे वोट उसी के नाम करेंगे, वोट हमारा है अधिकार कभी न करें इसके बेकार, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, चाहे नर हो या नारी मतदान सबकी जिम्मेदारी, लोकतंत्र में हिस्सेदारी हम सबकी जिम्मेदारी, लोकतंत्र का सम्मान करेंगे निर्भय होकर मतदान करेंगें, न जाति पर न धर्म पर वोट मिलेगा कर्म पर, आओ मिलकर अलख जगाएं सब मिलकर मतदान कराएं, बहकावे में कभी न आना सोच समझकर बटन दबाना, न नशे से न नोट से किस्मत बदलेगी वोट से, लोकतंत्र हो तभी महान सब करें जहां मतदान, घर-घर में संदेश दो वोट दो वोट दो आदि नारे लगाए। मतदाता जागरूकता रैली के दौरान मुख्य रूप से बीपीओ पंकज कुमार महतो, शिक्षक माजिद खान आदि शिक्षक, शिक्षिकाए, छात्र-छात्राए शामिल थे।
July 23, 2026 1: 37 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
