खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के
विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का
आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
Kharsawan
खरसावां मॉडल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों की परीक्षा में आंतरिक परीक्षक के रूप में शिक्षक जीडी महंत और प्रतिनियोजित पीजीटी शिक्षक विनीत कुमार तथा बाह्य परीक्षक के रूप में भौतिक विज्ञान के शिक्षक विश्वनाथ हांसदा उपस्थित रहे। सहयोगी शिक्षक के रूप में विकास चंद्र महतो और सतीश सेन प्रधान सराहनीय योगदान रहा। मैट्रिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बाह्य शिक्षक के रूप में टीजीटी शिक्षक तुषार कांति महतो प्रतिनियोजित थे। वहीं इंटरमीडिएट के भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा में बाह्य परीक्षक के रूप में शिक्षिका विमला स्नेहलता तिड़ू उपस्थित होकर विद्यार्थियों का मूल्यांकन एवं साक्षात्कार अत्यंत गरिमामय वातावरण में किया। प्रायोगिक परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अध्ययन, प्रयोगात्मक ज्ञान तथा विषय की समझ को शिक्षकों के समक्ष आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया। परीक्षकों ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। इस परीक्षा के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका बासुमति मिश्रा, शिक्षिका शशिबाला बागे सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी शिक्षक पूरे समय उपस्थित रहकर परीक्षा की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करते रहे। परीक्षा के समापन अवसर पर प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे तथा अपने ज्ञान और संस्कार से समाज एवं देश का नाम रोशन करें। अंत में सभी शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापिका ने विद्यार्थियों को आगामी अंतिम परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
March 7, 2026 7: 15 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
