खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल के मैथमेटिक्स
प्रतियोगिता में 153 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आधुनिकता
के युग में गणित का ज्ञान अति आवश्यक है-निर्देशक
kharsawan
खरसावां में संचालित ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल में रविवार को ऑन इट्स फर्स्ट सिल्वर जुबली एनिवर्सरी पर मैथमेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय खरसावां, प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय कुचाई, राजकीय उच्च विद्यालय कृष्णापुर खरसावां, राजकीय उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई, मॉडल स्कूल खरसावां, आश्रम आवासीय विद्यालय कुचाई तथा ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल खरसावां के कुल 153 विद्यार्थियों ने भाग लेकर मैथमेटिक्स पर अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा नाइन एवं टेन के विद्यार्थियों को गुप-ए में एवं कक्षा इलेविन व ट्वेल्व के विद्यार्थियों को गुप-बी रखा गया है।

इस प्रतियोगिता का परिणाम 13 अगस्त 2025 को घोषित किए जाएगे। जबकि जबकि पुरस्कार वितरण समारोह 15 अगस्त 2025 (स्वतंत्रता दिवस) को होगा। मैथमेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता को तीन हजार एवं ट्रॉफी, उप विजेता को दो हजार एवं ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक हजार एवं ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप देकर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल के निदेशक डोमनिक राज ने कहा कि आधुनिकता के युग में गणित का ज्ञान अति आवश्यक है। क्योंकि यह उनकी तार्किक सोच, समस्या-समाधान कौशल और रचनात्मकता को विकसित करती है, जो न केवल गणित के लिए बल्कि जीवन के हर क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। रुचि से छात्रों का ध्यान और सीखने में दृढ़ता बढ़ती है, जिससे उनकी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार होता है। जिससे व्यक्ति बेहतर निर्णय लेने, समस्याओं को हल करने और वित्तीय साक्षरता हासिल करने में सक्षम होता है। यह विज्ञान, इंजीनियरिंग और यहां तक कि कला जैसे क्षेत्रों में सफलता के लिए भी अनिवार्य है, और आधुनिक प्रौद्योगिकी का एक मुख्य घटक है। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल के निदेशक डोमनिक राज, शिक्षक देवाशीष मुखर्जी, अल्का महांती, मधुमिता पटनायक, मनौती मिश्रा, गौरी साहु, देवाशीष साहु, सानिका कुम्हार, मुख्ता देवी, प्रतिमा बेहरा, सुजल मंडल, पर्णव पाणी, अलेक्स विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
